Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा के श्री कृष्णा विद्यापीठ जूनियर हाई स्कूल में निकली भर्ती

अल्मोड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। शहर के जाने माने शिक्षण…

teaching-jobs-in-almora-holy-angel-public-school-hiring

अल्मोड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। शहर के जाने माने शिक्षण संस्थान श्रीकृष्णा विद्यापीठ जूनियर हाई स्कूल ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए शिक्षकों की भर्ती निकाली है। स्कूल प्रबंधन ने पीआरटी और टीजीटी पदों के लिए योग्य और ऊर्जावान उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


किन विषयों में है शिक्षकों की जरूरत
विद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक यह भर्ती मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों के लिए की जा रही है। स्कूल को अंग्रेजी सामाजिक विज्ञान गणित और कंप्यूटर विज्ञान विषयों को पढ़ाने के लिए कुशल शिक्षकों की आवश्यकता है।


आवेदन के लिए क्या हैं जरूरी योग्यताएं
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही सबसे अहम शर्त यह है कि अभ्यर्थी का बीएड पास होना अनिवार्य है। विद्यालय प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास पहले से शिक्षण कार्य का अच्छा अनुभव होगा उन्हें चयन प्रक्रिया में विशेष वरीयता दी जाएगी।


कैसे करें संपर्क
अगर आप इन योग्यताओं को पूरा करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो विद्यालय द्वारा जारी किए गए मोबाइल नंबर 8534804772 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply