अल्मोड़ा के धूनी मंदिर वार्ड में नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण,समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

विगत दिवस 20 अप्रैल को धूनी मंदिर वार्ड में नगर निगम की टीम ने वार्ड का निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान पार्षद…

Municipal Commissioner conducted on-site inspection in Dhuni Mandir ward of Almora

विगत दिवस 20 अप्रैल को धूनी मंदिर वार्ड में नगर निगम की टीम ने वार्ड का निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान पार्षद मीरा मिश्रा ने वार्ड की बदहाल स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर नगर आयुक्त ने तुरंत संज्ञान लिया।

25


पार्षद ने गिनाईं वार्ड की प्रमुख समस्याएं
मौके पर स्थानीय पार्षद मीरा मिश्रा ने नगर आयुक्त को बताया कि पिछले वर्ष बरसात में नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आवागमन के कई मार्ग टूट गए थे जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड के संकुचित और दुर्घटना संभावित मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, खुली नालियों को सुरक्षित ढंग से ढकने और बरसाती पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की पुरजोर मांग उठाई। पार्षद ने बीमारियों से बचाव के लिए नालियों व गंदगी वाले स्थानों पर डिसइंफेक्टेंट का छिड़काव करने का भी अनुरोध किया।


संबंधित अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
वार्ड की इन तमाम समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने त्वरित कार्यवाही की और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पार्षद और स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सभी जरूरी कार्यों और समस्याओं का समाधान शीघ्र अति शीघ्र किया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान ये लोग रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर निगम से नगर आयुक्त सुश्री सीमा विश्वकर्मा, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, अवर अभियंता राबेल सिंह, मिनि​​का टाकुली और एडवोकेट महेश चंद्र मिश्रा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।