Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पढ़िये सुबह (Morning News)की बड़ी खबरें उत्तरा न्यूज के साथ

पढ़िये सुबह (Morning News)की बड़ी खबरें उत्तरा न्यूज के साथ 1— ​भारत में एक दिन में कोरोना के 5242 नये मामले। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक…

पढ़िये सुबह (Morning News)की बड़ी खबरें उत्तरा न्यूज के साथ

1— ​भारत में एक दिन में कोरोना के 5242 नये मामले। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक 56316 एक्टिव केस, कुल 96169 कन्फर्म केस।
2—आन लाइन शॉपिंग कं​पनिया बेच सकेंगी गैर जरूरी सामान। रेड जोन में भी हो सकेंगी होम डिलीवरी। सरकारी दिशा निर्देशों का इंतजार
3— आरोग्य सेतु के अनि​वार्य इस्तेमाल पर पीछे हटा केंद्र। कोर्ट में इसकी अनिवार्यता को चुनौती दिये जाने के बाद लिया यू टर्न।
4— चक्रवात ‘अम्फान’ के चलते हाई अलर्ट पर ये बंगाल और ओड़िसा।
5—राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला। लंबित भर्तियों को शुरू किये जाने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिये निर्देश।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


6— अपने गृह क्षेत्रों को जाने की जद्दोजहद के बीच मजदूर सरकारों के रवैयें से है खफा। यूपी में मथुरा—आगरा हाईवे किया जाम।
7—दुनिया भर में कोरोना के 45 लाख केस। 4 लाख गंवा चुके है जान।
8— इजरायल की राजधानी तेल अवीव में चीनी राजदूत की संदिग्ध हालत में घर में हुई मौत।
9— लाकडाउन 4.0 आज से लागू। खुल सकती है पान गुटखा की दुकानें।
10—लाकडाउन 4.0 की गाइडलाइन जारी। मगर राज्य अपने स्तर से कर सकेगें लागू।