shishu-mandir

Ranikhet army recruitment – चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की इस तिथि को होगी भर्ती

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

Ranikhet army recruitment- es tithi ko hogi bharti


पिथौरागढ़ सहयोगी 8 जनवरी 2021
पिथौरागढ़। थल सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ की ओर से आगामी 15 फरवरी से रानीखेत सेना शिविर (Ranikhet army recruitment) में थल सेना भर्ती आयोजित की जा रही है। इसमें 15 और 17 फरवरी को जनपद चम्पावत तथा 18 और 23 फरवरी को जनपद पिथौरागढ़ की सेना भर्ती होगी।

new-modern
gyan-vigyan

यह भर्ती 4 श्रेणियों सोल्जर जी.डी. सोल्जर तकनीकी, सोल्जर क्लर्क, एसकेटी व सोल्जर ट्रेडमैन के लिये कराई जा रही है। पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों के उम्मीदवारों के लिए आनलाइन पंजीकरण 30 जनवरी, 2021 तक होगा। सेना भर्ती निदेशक पिथौरागढ़ ने यह जानकारी दी।

saraswati-bal-vidya-niketan


उन्होंने बताया कि सोल्जर जी.डी. के इच्छुक अभ्यर्थी के 10वीं कक्षा में कुल अंक 45 प्रतिशत हों और प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक व सोल्जर ट्रेडमैन के लिए 10 वीं कक्षा में 33 प्रतिशत अंक प्रत्येक विषय में होने अनिवार्य हैं। जबकि सोल्जर तकनीकी हेतु 12 वीं कक्षा में पीसीएमई से प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत व औसत 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है। सोल्जर क्लर्क/एसकेटी के लिए 12 वीं कक्षा में गणित व अंग्रेजी के साथ प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक व औसत 60 प्रतिशत होना अनिवार्य है।

अल्मोड़ा में कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) का ड्राइ रन आ

(Ranikhet army recruitment) सोल्जर जी.डी. के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष 6 माह व अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए तथा सोल्जर तकनीकी, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी व सोल्जर ट्रेडमैन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष 6 माह व अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गयी है। इस भर्ती में आने वाले कंडीडेट्स के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा, जो कंडीडेट्स पंजीकरण नहीं करवाएगा, उसको भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा। पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों के उम्मीदवारों के लिए आनलाइन पंजीकरण 17 दिसंबर, 2020 से 30 जनवरी, 2021 तक है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।


उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड में दर्शाये गये प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का उम्मीदवारों के द्वारा भर्ती में लाना अनिवार्य है। किसी कंडिडेट्स को भर्ती के दौरान इन्हें लाने के लिए कोई समय नहीं दिया जायेगा। मेडिकल जांच निर्धारित मापदण्डों के अनुसार होगी लेकिन जांच से पूर्व कंडिडेट्स डाॅक्टर से कान साफ़ करवायें, नहाएं व चमड़ी साफ़ रखें, चमड़ी व अन्य रोगों का ठीक से इलाज कराएं। साथ ही सिर, बगल व गुप्तांग के बाल कटे होने चाहिए। (Ranikhet army recruitment)

कंडिडेट्स केे मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्लिकेशन इन्स्टाल होना चाहिए, फेश मास्क, दस्ताने, हेंड सेनिटाइजर और वाॅटर बाॅटल होनी चाहिए। कंडिडेट्स में अगर कोविड-19 के लक्षण महसूस हो तो वह रैली साइट पर नहीं आयें। यदि आ गये तो उनको वापिस कर दिया जायेगा तथा सारे कंडिडेट्स को कोविड-19 मुक्त लक्षण मेडिकल सर्टिफिकेट 48 घंटे पहले सिगनेचर किया हुआ रैली साइट में लेकर आना अनिवार्य है। कोविड-19 सर्टिफिकेट  www.joinindianarmy.nic.in साइट पर उपलब्ध है। (Ranikhet army recruitment)

Corona in uttarakhand- 5 मौतें 227 नए केस


इसके अलावा प्रमुख दस्तावेज जो भर्ती स्थल पर साथ लाने अनिवार्य हैं, 14 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, दस रूपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी किया गया शपथ पत्र जिसका प्रारूप www.joinindianarmy.nic.in पर दिया गया है। प्रारूप से भिन्न शपथ पत्र अस्वीकार्य होगा। शिक्षा के सभी प्रमाण पत्र व उनकी दो प्रतिलिपि, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र व उनकी दो प्रतिलिपि, चरित्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र व उनकी दो प्रतिलिपि, यदि है तो राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के प्रमाण पत्र व उनकी चार प्रतिलिपि, जिला/राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र व उनकी दो प्रतिलिपि तथा यदि कंप्यूटर शिक्षा के ‘‘0’’ लेवल या अन्य प्रमाण पत्र हों तो उनकी दो प्रतिलिपि लानी होंगी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/