shishu-mandir

Ramnagar- सल्ट उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आलाकमान ने किया स्थानीय विधायक का पत्ता साफ

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

सलीम मलिक

new-modern
gyan-vigyan

रामनगर,01 अप्रैल 2021- सल्ट विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में प्रचार करने वाले भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से सल्ट से सटी रामनगर (Ramnagar) विधानसभा से पार्टी विधायक दीवान सिंह बिष्ट का नाम हटा दिया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

पार्टी द्वारा किये गये इस परिवर्तन के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। बताते चलें कि सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तीस पार्टी नेताओं के नाम शामिल करते हुए उन्हें स्टार प्रचारक का दर्जा दिया गया था।

इस लिस्ट में सल्ट विधानसभा क्षेत्र से सटी रामनगर (Ramnagar) विधानसभा से पार्टी के विधायक दीवान सिंह बिष्ट को भी शामिल करते हुए उनका नाम क्रम संख्या 27 पर रखा गया था।

यह भी पढ़े….

Salt by-election: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र व विजय बहुगुणा भी स्टार प्रचारकों में शामिल, बीजेपी ने जारी की संसोधित लिस्ट

पार्टी द्वारा तीस मार्च को जारी इस सूची में जहां आश्चर्यजनक रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम शामिल नहीं था तो दूसरी ओर यौन शोषण के गम्भीर आरोपों का सामना कर न्यायालय से लुकाछिपी का खेल खेल रहे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी का नाम शामिल था।

भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की यह सूची जारी होते ही सोशल मीडिया पर तमाम चटखारेदार चर्चाएं शुरू हो गयीं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम सूची में शामिल न होने पर जहां पार्टी से उनकी नाराज़गी को लेकर चर्चाएं शुरू हुई तो यौन शोषण के आरोप में फंसे विधायक का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में देखकर लोगों ने भाजपा की लानत-मनानत करते हुए फजीहत करनी शुरू कर दी।

स्टार प्रचारकों की सूची का सोशल मीडिया पर बवंडर होते देख भाजपा में सन्नाटा छा गया। जिसके बाद आनन-फानन में इस लिस्ट को बदलने का काम शुरू किया गया।

जिसके बाद इस लिस्ट से विवादित महेश नेगी के साथ ही सल्ट विधानसभा से सटी रामनगर (Ramnagar) विधानसभा से पार्टी विधायक दीवान सिंह रावत का पत्ता साफ कर लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व विजय बहुगुणा का नाम जोड़ा गया।

लिस्ट की कांट-छांट के दौरान महेश नेगी का नाम हटना तो करीब-करीब अपेक्षित ही था लेकिन सल्ट से सटी रामनगर (Ramnagar) विधानसभा सीट से पार्टी के मौजूदा विधायक दीवानसिंह बिष्ट का नाम कटना लोगों को पच नहीं पा रहा है।

सरल- सौम्यव मृदुल स्वभाव के बिष्ट न केवल पार्टी व संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं, बल्कि सल्ट विधानसभा क्षेत्र में उनके व्यापक राजनैतिक, सामाजिक सम्पर्क हैं जिनका लाभ पार्टी उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में रखकर इस चुनाव के दौरान ले सकती थी।

लेकिन पार्टी द्वारा उनका नाम ही स्टार प्रचारकों की सूची से गायब करना उनके समर्थकों सहित तमाम लोगों को नहीं पच रहा है। Ramnagar के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में ही पार्टी के इस कदम के कई निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw