Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कारिक रूप से बचा रमेश, लंदन जा रहा था उसी फ्लाइट से

गांधीनगर से जो खबर आई है। वो पूरे देश को सोच में डाल रही है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर…

गांधीनगर से जो खबर आई है। वो पूरे देश को सोच में डाल रही है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के प्लेन हादसे में जहां सैकड़ों जिंदगियां दांव पर लगी हैं। वहीं इसी फ्लाइट से एक शख्स ऐसा भी था। जो मौत के मुंह से बचकर बाहर निकल आया। उसका नाम रमेश विश्वास कुमार है। उम्र है करीब चालीस साल। और वो ब्रिटेन का नागरिक है। लेकिन भारतीय मूल का है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

रमेश फ्लाइट में सीट नंबर ग्यारह ए पर बैठा था। और जैसे ही प्लेन ने टेक ऑफ किया। तभी कुछ ही सेकंड के अंदर जोरदार धमाका हुआ। और चारों ओर लपटें फैल गईं। रमेश के मुताबिक कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या। वो बस किसी तरह भागने की कोशिश कर रहा था। तभी कुछ लोग उसे खींचकर बाहर लाए। और एंबुलेंस में डाल दिया। उसे आज भी यकीन नहीं हो रहा कि वो कैसे जिंदा बच गया।

हादसे की भयावहता बयान करते हुए रमेश ने बताया कि जब उसकी आंख खुली। तो चारों तरफ आग ही आग थी। लोग चीख रहे थे। और कई लोग वहीं दम तोड़ चुके थे। जमीन पर जगह जगह सामान बिखरे पड़े थे। वो खुद एक ओर घिसक कर पहुंचा। और वहीं पर कुछ बचावकर्मी उसे मिल गए।

रमेश के साथ उसके बड़े भाई अजय कुमार रमेश भी फ्लाइट में थे। जो दूसरी कतार में बैठे थे। रमेश का कहना है कि वो अपने भाई के बारे में जानकारी दे चुका है। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है। उसका दिल बैठा जा रहा है। और वो बार बार यही कह रहा है कि उसके भाई को ढूंढा जाए।

बताया गया है कि इस विमान में कुल दो सौ बयालीस लोग थे। जिनमें से एक सौ उनहत्तर भारतीय थे। तिरपन ब्रिटेन से। सात पुर्तगाल और एक कनाडा का नागरिक भी था। अहमदाबाद में जो कुछ भी हुआ। उसने ना सिर्फ राज्य को बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है।