shishu-mandir

राम मंदिर निर्माण को लेकर 25 नवंबर को अल्मोड़ा में होगा ‘शंखनाद’

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

विहिप, बजरंगदल व दुर्गावाहिनी की ओर से आयोजित होगी शंखनाद रैली

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिअ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर विहिप, बजरंगदल व दुर्गावाहिनी की ओर से रैमजे इंटर काँलेज में शंखनाद रैली के माध्यम से एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा | रैली दोपहर 12 बजे से रैमजे इंटर काँलेज में आयोजित की जाएगी| जिसमें विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा व जूना अखाड़ा के वृहस्पतिगिरी महाराज जनसभा को संबोधित करेंगे| कार्यक्रम की तैयारी में जुटे पदाधिकारियों ने पत्रकारों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी| जिलाध्यक्ष विहिप मंगल सिंह बिष्ट ने कहा कि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर कानून लाकर राममंदिर का निर्माण की मांग को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है|कहा कि अब जो देश की जनता ती इस इच्छा का सम्मान नहीं करेगा रामभक्त उसका विरोध करने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाएंगे| इस मौके पर प्रकाश लोहनी, मुकेश बिष्ट, भरत पांडे, भानु मेर, राजेन्द्र गैरोला, कमलेश बजरंगी, मुकेश बिष्ट, गणेश दत्त जोशी, योगेश नयाल, हरीश लाल आदि मौजूद थे|