भर्ती में पहले दिन 117 अभ्यर्थी हुए शामिल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रेडियो अनुरक्षण अधिकारी , रेडियो केंद्र अधिकारी पद के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में भर्ती में 117 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस भर्ती के लिए कुल 202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले दिन इसमें 82 पुरुष तथा 35 महिला अभ्यर्थी शामिल हुए।

नाप-जोख में 10 पुरुष अभ्यर्थी फेल हो गए, जिनमें 5 ऊंचाई और 5 चेस्ट की नाप में बाहर हुए। महिला अभ्यर्थियों में से 2 अनफिट पाई गईं। इनमें एक ऊंचाई और एक वजन में दौड़ से बाहर हुईं। आयोग की ओर से गठित भर्ती बोर्ड में एएसपी जगदीश चंद्रा, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र कांडपाल और उप निरीक्षण दरबान सिंह मेहता शामिल हैं। बोर्ड सदस्य एसआई मेहता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कल भी चलेगी। भर्ती प्रक्रिया के पर्यवेक्षक स्पोट्र्स काॅलेज पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा हैं।

Joinsub_watsapp