खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
हरियाणा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना संक्रमण का बहाना लेकर आ रही है। कहा कि यह यात्रा अपना सफर पूरा करेगी और कश्मीर तक जाएगी। इसे मिल रही सफलता से भाजपा घबरा गई है और इसे रोकने के लिए ये लोग अब नया बहाना लेकर सामने आए हैं।
नूंह के घासेरा गांव में समारोह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ये लोग हिंदुस्तान की शक्ति से, उसकी सच्चाई से डर गए हैं। यही सच है, इसीलिए मास्क पहनो, शारीरिक दूरी बनाओ जैसे बहाने बना कर यात्रा रुकवाना चाहते हैं। राहुल ने कहा, हम नफरत से भरा भारत नहीं चाहते हैं।