shishu-mandir

Pithoragarh- सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ में प्रारम्भ हुई NCC यूनिट

editor1
1 Min Read

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जनपद के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़ में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 से NCC यूनिट प्रारम्भ हो गई है। जानकारी के अनुसार विगत दिवस हुए एक कार्यक्रम में Lt. Col. बी०एम०एस० परमार , Lt. Col. बी०एस०तडागी, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, सूबेदार पी० थापा , सूबेदार भूपेंद्र सिंह के निर्देशन में संस्थान के 25 छात्र- छात्राओं को फ्लैग एवं बैच प्रदान किये गए। इस दौरान कैडेट्स को NCC के मूल उद्देश्य “ एकता और अनुशाषन” के बारे में विस्तार से समझाया गया।

new-modern
gyan-vigyan

संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ० हेमंत कुमार जोशी जी (प्रभारी , NCC यूनिट) के द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में NCC की आवश्यकता एवं NCC की सरकारी एवं प्राइवेट रोजगार के महत्व पर विस्तार से बतलाया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहित मठपाल, सिमरन बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुमित कुमार एवं गौरव पाण्डेय ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तथा स्वागत / समापन गीत आकांशा , रिया , मल्लिका, मेघा, वंदना द्वारा प्रस्तुत किया गया। बताते चलें कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps) भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा है जिसका मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में है। यह स्वैच्छिक आधार पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुला है।

saraswati-bal-vidya-niketan