shishu-mandir

भर्ती परीक्षा पेपर लिंक मामले को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

editor1
1 Min Read

दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है कि, ‘कहीं भर्ती के लिए तरसते छात्र, कहीं पेपर लीक से हताश छात्र, कहीं नियुक्ति के लिए कोर्ट का चक्कर काटते छात्र।’

new-modern
gyan-vigyan

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan