Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

महिंद्रा की 5-Door, थार लांच होगी साल के मध्य में, जाने क्या होंगे फीचर और इसकी कीमत

Mahindra Thar 5-Door: महिंद्रा की ओर से आधिकारिक तौर पर यह कहा गया है की थार 5-डोर वर्जन को इसी साल के मिड में लॉन्च…

Mahindra Thar 5-Door: महिंद्रा की ओर से आधिकारिक तौर पर यह कहा गया है की थार 5-डोर वर्जन को इसी साल के मिड में लॉन्च कर दिया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Mahindra Thar 5-Door Launch Confirmed: काफी समय से महिंद्रा थार फाइव डोर वजन के लॉन्च की चर्चाएं हो रही थी। अब महिंद्रा कुछ महीनो में अपनी इस नई फाइव डोर थार लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV को पेश करने के लिए तैयार है। महिंद्रा की ओर से एक आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई थी की थार फाइव डोर वर्जन को इसी साल के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक और सीईओ राजेश जेजुरिकर ने आधिकारिक तौर पर 5-डोर थार के आने की पुष्टि करते हुए कहा कि थार 5-डोर इसी साल 2024 के मिड में लॉन्च कर दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 5-डोर थार के प्रोडक्शन-रेडी वर्जन ‘महिंद्रा थार आर्मडा’ नेमप्लेट के साथ आ सकता है। अपने 3-डोर काउंटरपार्ट से अलग इसमें यूनिक स्टाइलिंग होगी, जिसमें रीडिजाइन्ड ग्रिल और फ्रंट बम्पर इंटीग्रेटेड फॉग लैंप शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इस नई थार फाइव डोर में फुल एलइडी लाइटिंग भी की जाएगी। इसमें हेडलैंप, फाॅग लैंप, फ्रंट फेंडर पर साइड इंडिकेटर और टेल लैंप भी दिए जाएंगे।

इसके ऊपर से वेरिएंट्स में 19 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील दिए जाएंगे जबकि शुरुआती वेरिएंट्स में स्टील व्हील मिल सकते हैं। फाइव डोर महिंद्रा थार के इंटीरियर में तीन डोर मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स होने की उम्मीद है। इसके संभावित फीचर्स में मोनोटोन और डुएल टोन डैशबोर्ड ऑप्शन और ड्यूल डिजिटल स्क्रीन  (10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) दी जा रही है।

इनके अलावा, 5-डोर महिंद्रा थार में सनरूफ, लैदरेट सीट अपहोल्स्टरी, आगे और पीछे सेंटर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट, रियर व्हील डिस्क ब्रेक भी मिल सकते हैं। इंजन और सस्पेंशन सेटअप को स्कॉर्पियो-एन से लिया जा सकता है।

उम्मीद है कि महिंद्रा थार 5-डोर दो इंजन ऑप्शन- 2.0L टर्बो पेट्रोल (203bhp के साथ 370Nm/380Nm) और 2.2L टर्बो डीजल (130bhp के साथ 300Nm और 138bhp के साथ 370Nm/400Nm) मिल सकते हैं. इसमें 2WD और 4WD, दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।