कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी अपने इस दौरे की शुरुआत अल्मोड़ा से करेंगे, जिसके लिए प्रशासन और पार्टी स्तर पर सुरक्षा और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पंतनगर से हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे अल्मोड़ा, यह रहेगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे: राहुल गांधी देश की राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड के लिए उड़ान भरेंगे।
सुबह 10:40 बजे: उनका विमान उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
सुबह 11:00 बजे: वह पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे।
सुबह 11:20 बजे: राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा के आर्मी हेलीपैड पर उतरेगा, जहां पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक: वह अल्मोड़ा में रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान वह सिमकनी खेल मैदान में आयोजित जनसभा और रैली को संबोधित करेंगे।
दोपहर 12:40 बजे: अल्मोड़ा का कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से गढ़वाल मंडल के पौड़ी के लिए रवाना हो जाएंगे।
