लोहाघाट के मरोड़ाखान में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई चालक ने दीवार से टकराकर दुर्घटना तो टाल दी पर खुद बस की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
बुधवार को धारचूला से टनकपुर की ओर जा रही टनकपुर रोडवेज डिपो की बस यूके -07 पीए -3122 सुबह 9.40 बजे मरोड़ाखान से पहले राईकोट महर पास बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
जिसमें बस दीवार से टकराई और चालक बेनीराम थ्वाल (49) पुत्र स्व. महादेव थ्वाल निवासी बडोली स्वांला चम्पावत की अगले टायर में आने से मौके में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा तकनीकी कारणों से हुआ ।
बस में सवार यात्रियों के अनुसार, जैसे ही बस लोहाघाट के मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए। चालक संविदा चालक के रूप में कार्यरत थे।
