shishu-mandir

प्रोफेसर जोशी को मिला शताब्दी गौरव सम्मान

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

एसएसजे परिसर में चित्रकला के विभागाध्यक्ष हैं प्रो. जोशी

IMG 20181029 WA0209
अल्मोड़ा:- सोबन सिंह जीना परिसर के दृश्य कला संकायाध्यक्ष एवं चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. शेखर जोशी को वाॅर मेमोरियल शताब्दी समारोह समिति कर्णप्रयाग के द्वारा शताब्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान वाॅर मेमोरियल इण्टर काॅलेज कर्णप्रयाग में प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि प्रो.जोशी ने वाॅर मेमोरियल इण्टर काॅलेज कर्णप्रयाग से 1976 में हाईस्कूल एवं 1978 में इण्टर की शिक्षा ग्रहण की। प्रो. शेखर जोशी को यह सम्मान चित्रकला में उनके योगदान के लिए दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विक्टोरिया क्राॅस दरबान सिंह नेगी एवं अन्य शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। प्रो. जोशी को यह सम्मान मिलने पर परिसर के अनेक शिक्षकों ने हर्ष जताया है|

Screenshot-5

 

new-modern
gyan-vigyan