Uttarakhand : शादी का झांसा देकर महिला संग 1 साल किया दुष्कर्म, फिर कर दिया ऐसा हाल

वर्तमान समय में उत्तराखंड में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। खास तौर पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म की…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वर्तमान समय में उत्तराखंड में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। खास तौर पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, आज भी एक ऐसी ही शर्मनाक खबर उत्तराखंड के रुड़की से सामने आई, जहां एक युवती संग युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।

ये है मामला

रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र से महिला के साथ दुष्कर्म की घटना देखने को मिल रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मुलाकात भगवानपुर क्षेत्र के चौल्ली निवासी असजद नाम के युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए, लेकिन इसके बाद पिछले 1 साल से युवक लड़की को शादी का झांसा देता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब भी लड़की उससे शादी के लिए कहती तो वह कुछ न कुछ कह कर बात को टाल देता था।

महिला संग की मारपीट

युवती ने बताया कि जब उसके द्वारा असजद पर शादी करने के लिए दबाव डाला तो, 25 नवंबर को असजद उसके घर आया और उसने युवती के साथ पिटाई की। इसके बाद भी उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर वहां से चला गया। इस घटना के बाद युवती ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद युवती के परिजनों से लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और वहां जाकर मुकदमा दर्ज करवाया।