निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन दिखी बगावत की बयार, बागियों के जोर के बीच कई ने कराया नामांकन

अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारों की संख्या आधा दर्जन पार अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा नगर पालिका का चुनाव रोमांचक होने जा रहा है| टिकट नहीं मिलने के बाद…

अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारों की संख्या आधा दर्जन पार

IMG 20181023 130004

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा नगर पालिका का चुनाव रोमांचक होने जा रहा है| टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा कांग्रेस में हुई बगावत का असर चुनावों में दिखने लगा है| बगावत करने वाले खुद अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं|

IMG 20181023 125824
मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था| सूबह उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से आनंदी वर्मा, भाजपा से कैलाश गुरुरानी, कांग्रेस से प्रकाश जोशी, भाजपा से बागी हो चुके मनोज बिष्ट’भय्यू’, कांग्रेस से बगावत कर चुके त्रिलोचन जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी  ने नामांकन कराया, पहले पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, सूबेदार आनंद सिंह ऩिर्दलीय व कांग्रेस के बागी अख्तर बसपा का टिकट पर अपना नामांकन करा चुके हैं|

IMG 20181023 125923

नामांकन कराने के बाद सभी उम्मीदवारों ने बाजार में जुलूस निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया| बगावत की बयार को देखते हुए लोग अपने जुलूस से अधिक दूसरे के जुलूस में बागियों को खोजते दिखाई दिए| सभी ने बाजार अपना शक्ति प्रदर्शन किया|

IMG 20181023 125944 1