पुलिस की त्वरित कार्रवाई -भटक रही दो नाबालिग बालिकाओं को परिजनों के सुपुर्द किया

द्वाराहाट उत्तरा न्यूज डेस्क अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट कोतवाली क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस ने क्षेत्र में भटक रही दो…

Police took prompt action - two minor girls who were wandering were handed over to their families

द्वाराहाट उत्तरा न्यूज डेस्क अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट कोतवाली क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस ने क्षेत्र में भटक रही दो गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

25

पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की है और उनका आभार व्यक्त किया है।

महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में रखा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 की रात्रि में कोतवाली द्वाराहाट पुलिस को गश्त के दौरान दो नाबालिग बालिकाएं थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिली थीं। पुलिस ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए बालिकाओं को अपनी सुरक्षा में लिया। सुरक्षा की दृष्टि से और बालिकाओं को सहज महसूस कराने के लिए उन्हें महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में कोतवाली द्वाराहाट में सुरक्षित रखा गया।

परिजनों का पता लगाकर सकुशल सौंपा

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मीना आर्या अपर उपनिरीक्षक विजयपाल और कांस्टेबल मनमोहन सिंह की टीम ने बालिकाओं से पूछताछ कर उनके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस की तत्परता से जल्द ही परिजनों का पता चल गया जिसके बाद दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।