अल्मोड़ा में जर्मन भाषा प्रशिक्षण का होगा शुभारंभ,नर्सिंग का कोर्स कर चुके युवाओं को मिलेगा मौका

अल्मोड़ा उत्तरा न्यूज डेस्क मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में लिंग्विस्टिक ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की कार्यवाही प्रारम्भ कर…

uttra news logo

अल्मोड़ा उत्तरा न्यूज डेस्क मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में लिंग्विस्टिक ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सेवायोजन अधिकारी अल्मोड़ा विक्रम ने बताया कि मार्च माह में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री द्वारा इसकी घोषणा की गई थी। इसके तहत मई माह से नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए जर्मन भाषा के प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है।


क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जर्मनी में नर्सिंग के पदों के लिए बीएससी नर्सिंग अथवा जीएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन आंमत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन मिल पाएंगा।


छह से आठ माह का होगा भाषा प्रशिक्षण
इस योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को जर्मन भाषा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण लगभग 6 से 8 माह की अवधि का होगा जिससे अभ्यर्थियों को जर्मनी के कार्य वातावरण एवं भाषा को समझने में सहायता मिलेगी और वे वहां बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे।

सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को विकसित करने का अवसर भी प्रदान करेगी।


10 मई तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं ताकि चयन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। अभ्यर्थी अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 9720196087 या 9456181233 तथा 7351029015 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड कौशल विकास समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ताकि वे अपने भविष्य को संवारने के साथ साथ देश और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकें।