shishu-mandir

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारे

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। बासुलीसेरा के युवक की हत्या का खुलासा करते हुए ​पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का शव बिंता में बरामद हुआ था। मृतक भीम सिंह बनेशी ग्राम बासभीड़ा पो0-बिन्ता में एक विवाह में गया था। ​और बिंता में उसका शव बरामद हुआ। शांत वादी में हुए इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्यापत था। ​बीते दिवस उसका शव मिलने के बाद बालम सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम बासभीड़ा पो0-बिन्ता थाना द्वाराहाट ने अपने मौसेरे भाई भीम सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी बासुलीसेरा की हत्या की आंशका जताते हुए डी0जे0 चलाने वाले युवकों पर शक जताया था। इस संबध में थाना द्वारावाट में 13/2019 धारा- 302 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष द्वाराहाट भूपेन्द्र सिंह बृजवाल ने बताया कि 17 अप्रैल की रात भीम सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी- बासुलीसेरा, बग्वालीपोखर द्वाराहाट अपने रिश्तेदार की शादी में ग्राम बासभीड़ा बिन्ता आया था। और वहा चल रहे डीजे को लेकर उसका डीजे चलाने वाले व्यक्तिओं से झगड़ा हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया। रात में ही नीरज उर्फ कानू पुत्र राजेन्द्र सिंह कैड़ा और राकेश कैड़ा पुत्र हीरा सिंह कैड़ा निवासीगण बासभीड़ा बिन्ता व एक अन्य नाबालिक ने भीम सिंह के माथे, सर और मुंह पर लकड़ी के डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी। भीम सिंह का शव कासीना (बिन्ता) बासभीड़ा को जाने वाले सी0सी0 मार्ग से बरामद हुआ था। चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर गिरीश चन्द्र पन्त, उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, उ0नि0 बृज मोहन भट्ट, का0 मदन सिंह, का0 कविन्द्र सिंह, का0 दीपक सिंह ने हत्या में शामिल युवकों को उदयपुर के जंगल में बने झोपड़ी/गौशाला से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों के ऊपर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।