अल्मोड़ा/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार, 21 जून 2026 को अल्मोड़ा जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे है।वे इस दौरान मुख्यमंत्री दन्या में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। इसके साथ ही वे क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में भी शिरकत करेंगे।
जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रविवार सुबह उधमसिंहनगर के खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद वे सिमकनी मैदान और पाण्डेखोला होते हुए दन्या पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (21 जून 2026, रविवार)
सुबह 11:00 बजे: लोहियाहैड हेलीपैड, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान।
सुबह 11:20 बजे: सिमकनी मैदान हेलीपैड, अल्मोड़ा पर आगमन।
सुबह 11:30 बजे: सिमकनी मैदान हेलीपैड से कार द्वारा पाण्डेखोला के लिए रवानगी।
सुबह 11:40 बजे: पाण्डेखोला, अल्मोड़ा आगमन (इसके बाद का कुछ समय आरक्षित रखा गया है)।इस दौरान वो शहीद वीरेश्वर गोस्वामी के आवास होली एंजिल अपार्टमेंट पाण्डेखोला में जाकर शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।
सुबह 11:55 बजे: पाण्डेखोला, अल्मोड़ा से कार द्वारा वापस सिमकनी मैदान के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12:05 बजे: सिमकनी मैदान हेलीपैड, अल्मोड़ा पर आगमन।
दोपहर 12:15 बजे: सिमकनी मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा दन्या के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12:25 बजे: दन्या हेलीपैड, अल्मोड़ा पर आगमन।
दोपहर 12:35 बजे: दन्या हेलीपैड से कार द्वारा रामलीला मैदान के लिए रवानगी।
दोपहर 12:45 बजे: रामलीला मैदान दन्या, अल्मोड़ा में आगमन।यहां वो जनसभा और धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दोपहर 12:45 से 01:45 बजे (एक घंटा): रामलीला मैदान दन्या में आयोजित भव्य जनसभा में प्रतिभाग करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
दोपहर 1:45 से 02:30 बजे: समय आरक्षित।
दोपहर 2:30 से 03:00 बजे: दन्या में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कर आशीर्वाद लेंगे।
दोपहर 3:00 बजे: कथास्थल दन्या से कार द्वारा दन्या हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
दोपहर 3:15 बजे: दन्या हेलीपैड पर आगमन।
मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और स्थानीय जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता सीएम धामी के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

