PM Kisan June 2025 Update: खुशखबरी ! जून में किसानों को मिलेंगे ₹2000

Advertisements Advertisements 🌾 खुशखबरी! जून में किसानों को मिलेंगे ₹2000 देश के करोड़ों किसान परिवार PM किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का बेसब्री…

kisan samman nidhi
Advertisements
Advertisements

🌾 खुशखबरी! जून में किसानों को मिलेंगे ₹2000

देश के करोड़ों किसान परिवार PM किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल ₹6000 की सरकारी सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अब जून 2025 में इसकी 20वीं किस्त आने की संभावना है। लेकिन अगर आपने कुछ ज़रूरी काम नहीं किए, तो हो सकता है कि आपके ₹2000 अटक जाएं।

👉 केंद्र सरकार ने अब तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन PM Kisan Portal और पिछले वर्षों के रिकॉर्ड्स को देखते हुए, ये किस्त 15 से 30 जून 2025 के बीच कभी भी आपके बैंक खाते में आ सकती है।

यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

🤔 कैसे पता करें कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आप PM-KISAN योजना के पात्र हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए बिंदुओं को तो पूरी खबर जरूर पढ़ ले।

  • आप भारत के नागरिक हों।
  • आपके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि हो।
  • आप आयकरदाता (Income Tax Payer) न हों।
  • ज़मीन किसी संस्था या बड़े सरकारी अधिकारी के नाम पर न हो।
  • डॉक्टर, इंजीनियर जैसे कुछ पेशेवर या ₹10,000 से अधिक पेंशन पाने वाले पात्र नहीं हैं।

⚡ ₹2000 की किस्त पाने के लिए आज ही करें ये 3 ज़रूरी काम

✅ 1. तुरंत करवाएं eKYC

eKYC अब अनिवार्य है। आप इसे OTP के ज़रिए PM-KISAN पोर्टल पर घर बैठे पूरा कर सकते हैं या अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से करा सकते हैं।

✅ 2. बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

आपका बैंक खाता आपके आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि DBT के ज़रिए राशि ट्रांसफर हो सके। यदि लिंक नहीं है, तो अपनी बैंक शाखा से तुरंत संपर्क करें।

✅ 3. जमीन के दस्तावेज़ अपडेट रखें

कई बार भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी की वजह से किस्त रुक जाती है। अपने ज़मीन के दस्तावेज़ जैसे खसरा, खतौनी आदि को राजस्व विभाग या कृषि कार्यालय में जाकर सही करवा लें।

🔍 लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में ऐसे जांचें अपना नाम :

  1. सबसे पहले https://pmkisan.gov.in पर जाएं:
  2. ‘किसान कॉर्नर’ सेक्शन में ‘लाभार्थी सूची’ (Beneficiary List) पर क्लिक करें
  3. राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें
  4. ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें और अपना नाम जांचें

📄 ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट:

  • ✅ आधार कार्ड
  • ✅ बैंक पासबुक
  • ✅ ज़मीन के दस्तावेज़ (खसरा, खतौनी)
  • ✅ मोबाइल नंबर (आधार और बैंक दोनों से लिंक्ड)

📢 जुड़े रहें भरोसेमंद खबरों से

Uttra News किसानों के लिए हर ज़रूरी योजना, खेती-किसानी से जुड़ी खबरें और सरकारी अपडेट समय पर उपलब्ध कराता है। ऐसे ही महत्वपूर्ण समाचारों और योजनाओं की जानकारी के लिए Uttra News को फॉलो करें और इस जानकारी को अधिक से अधिक किसान भाइयों के साथ शेयर करें।