सोर घाटी की नेहा ने जीता कांस्य पदक

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़। पुणे में आयोजित हुई खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद पिथौरागढ़ की नेहा कसन्याल और नेहा मेहता ने कांस्य पदक हासिल किया। इससे पूर्व नेहा कसन्याल ने भोपाल में आयोजित 64वीं स्कूल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक तथा नेहा मेहता ने गुवाहाटी में हुई 64वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बालिका बॉकि्ंसग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से राज्य व जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है। काबीना मंत्री प्रकाश पन्त, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी वन्दना, उत्तराखण्ड बॉकि्ंसग संघ के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेन्द्र सिंह रावत, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह लुन्ठी, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, भाष्कर चन्द्र भट्ट, जिला बॉकि्ंसग संघ के अध्यक्ष कै. धरम चन्द, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर महर, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, उप क्रीड़ाधिकारी कृष्ण सिंह महर, बॉकि्ंसग कोच प्रकाश जंग थापा, प्रो. जीत सिंह ज्याला, कै. देवी चन्द, भूपेन्द्र बसेड़ा, सुनीता मेहता रावत आदि ने शुभकामानाएं दी हैं।

new-modern