आईटी एक्सपर्ट अभिषेक मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

नाटकीय अंदाज में दिल्ली पुलिस ने किया अभिषेक को गिरफ्तार

new-modern

मंगलवार की रात से भोपाल निवासी अभिषेक मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। ​मध्य प्रदेश सरकार ने अभिषेक की गिरफ्तारी पर गहरी आपत्ति जताते हुए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। अभिषेक की गिरफ्तारी एक महिला द्धारा दर्ज शिकायत पर की गई। शिकायत में महिला ने अभिषेक पर धार्मिक भावनायें भड़काने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर सायं नाटकीय अंदाज में ​अभिषेक के कोहेफिजा भोपाल स्थित आवास के पास कुछ लोग पहुचें । और खुद को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बताकर एक वेबसाइट बनाने की बात कही। और अभिषेक को उठाकर ले गये। शाम 8़़.30 पर अभिषेक के पिता ने अपने पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

​मध्य प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस द्धारा एक फैक्स के माध्यम से अभिषेक की गिरफ्तारी की सूचना तब दी गई जब ​अभिषेक को लेकर दिल्ली जा रही दिल्ली पुलिस की टीम प्रदेश की सीमा से बाहर जा चुकी थी। बुधवार को अभिषेक को दिल्ली पुलिस ने अदालत में पेश किया और अदालत ने एक दिन के रिमांड की अनुमति दी। इधर कांग्रेस आईटी सेल मध्य प्रदेश प्रभारी अभय तिवारी ने अभिषेक के कांग्रेस से जुड़े होेने से साफ तौर पर इंकार किया है। उनके अनुसार ना तो अभिषेक कांग्रेस पार्टी और ना ही आईटी सेल के सदस्य है। सूत्रों के अनुसार अभिषेक मिश्रा ने मध्य प्रदेश और गुजरात के चुनावों में सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था।

वायरल इन इंडिया डॉट नेट से जुड़े है अभिषेक

आईटी एक्सपर्ट अभिषेक वायरल इन इंडिया डॉट नेट से जुड़े है और यह वेबसाइट काफी लोकप्रिय है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अभिषेक की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस ने इस संबध में अदालत की गाइडलाइन का पालन भी नही किया। मध्य प्रदेश शासन में गृह विभाग के उप सचिव ने दिल्ली पुलिस ​कमिश्नर को पत्र लिखकर इस प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए इसकी जांच करने और कृत कार्यवाही से अवगत कराने को कहा है।

वारयल इन इंडिया डॉट नेट से जुड़े है अभिषेक