Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh- हाथरस और बलरामपुर कांड के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

पिथौरागढ़। हाथरस और बलरामपुर कांड के विरोध और सरकार व पुलिस के रवैये को लेकर Pithoragarh कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय के गांधी…

पिथौरागढ़। हाथरस और बलरामपुर कांड के विरोध और सरकार व पुलिस के रवैये को लेकर Pithoragarh कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय के गांधी चौक में एक दिवसीय सत्याग्रह किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस दौरान Pithoragarh कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द हाथरस व बलरामपुर के दुराचारियों को सजा नहीं दी गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन किया जाएगा।

राहुल गांधी ने किया ‘ज्वाइन कांग्रेस सोशियल मीडिया’ (Join congress social media) कैंपेन लॉन्च

Pithoragarh कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह में भागीदारी की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार और उसका प्रशासन ऐसी क्रूर घटनाओं के बाद भी कुछ स्थाई कदम उठाने को तैयार नहीं है। कहा कि मीडिया को भी नहीं बख्शा गया है।

युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मात्र एक नारा ही रह गया है, जबकि असल में बिटियाओं के साथ आए दिन दुव्र्यवहार और दुराचार की घटनाएं हो रही हैं।

Almora— बजट स्वीकृत नहीं होने पर कुंजवाल नाराज, इस तिथि से बैठेंगे उपवास पर

सत्याग्रह में जितेंद्र महर, दीपक लुंठी, शुभम बिष्ट, खीमराज जोशी, पुष्कर खड़ायत, त्रिभुवन चुफाल, हाजी भूरे मियां, जावेद खान, योगेश नगरकोटी, नवीन पैरी, दिनेश बिष्ट, पारस सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/