shishu-mandir

Pithoragarh- पुण्यतिथि पर याद किये गये गांधी जी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 30 जनवरी 2021

new-modern
gyan-vigyan

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर Pithoragarh कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालय से सटे ग्राम हुड़ेती में 100 साल पुराने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष गांधी जी के जीवन के बारे में वार्ता की और एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान गांधी जी की स्मृति में मौन भी रखा गया।

saraswati-bal-vidya-niketan

Pithoragarh— हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस


राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी की उपस्थिति और पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह वही कार्यालय है, जहां से स्वतंत्रता संग्राम की अलक जगाई गई थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृष्णानंद उप्रेती ने इस कार्यालय की स्थापना की थी और यहीं से कुली बेगार प्रथा को हटाने का संकल्प लिया गया था। बताया कि उस दौर में इस कार्यालय में कांग्रेस की तमाम बैठकों और कार्यक्रमों का संचालन किया जाता था, जिससे देश की आजादी की लड़ाई को जिले में जन-जन तक पहुंचाया जाता था।

pithoragarh- सीएम स्वरोजगार योजना में 28 आवेदन सरलीकृत


कांग्रेस नेताओं ने कहा जल्द ही हुड़ेती गांव में इस कार्यालय का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा और इसमें कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही इसी वर्ष राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस के पदाधिकारियों का एक बड़ा सम्मेलन ग्राम हुड़ेती के ऐतिहासिक कार्यालय में रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की याद में मौन रखा व सभी से गांधी जी के बताए मार्ग और विचारों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की बात कही।


इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, रेवती जोशी, मुकेश पंत, निशांत उप्रेती, दीपक लुंठी, प्रकाश देवली, आशीष हॉवर्ड, जनार्दन उप्रेती, दीपक तिवारी, हिमांशु ओझा, सुधीर चौहान, दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, जावेद खान, भुवन जोशी, भगवती मेहता सहित अनेक कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित थे।

Pithoragarh- निराश्रित पशुओं के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में गौसदन का निर्माण करें: डीएम

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/