Pithoragarh News- आंदोलनरत आशाओं से विधायक पंत ने की वार्ता

पिथौरागढ़ सहयोगी, 10 अगस्त 2021 क्षेत्रीय विधायक चंद्रा प्रकाश पंत मंगलवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही आशा हेल्थ वर्क्स से वार्ता…

4037a08ec073f56d6fba51456b4090bc
पिथौरागढ़ सहयोगी, 10 अगस्त 2021

25

क्षेत्रीय विधायक चंद्रा प्रकाश पंत मंगलवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही आशा हेल्थ वर्क्स से वार्ता करने प्रदर्शन स्थल गांधी चौक पहुंची।

विधायक ने आशाओं से विस्तारपूर्वक उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली और उनकी मांगों को पूरा किये जाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

विधायक ने कहा कि वह इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता करेंगी। विधायक पंत ने कहा कि शासन स्तर से भी हर संभव आशा हेल्थ वर्क्स को सहायता देने के प्रयास किये जा रहे हैं। आशाओं ने उनकी बात सुनने और वार्ता करने को लेकर विधायक को धन्यवाद व्यक्त किया। 

इस अवसर पर आशाओं के साथ भाकपा माले नेता गोविंद कफलिया मौजूद थे। विधायक के साथ उनके प्रतिनिधि कृपाल सिंह वल्दिया, ललित मोहन उप्रेती आदि मौजूद थे।