shishu-mandir

Pithoragarh- कांग्रेस ने राजीव गांधी व पूर्व विधायक ओझा को किया याद

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

पिथौरागढ़ (Pithoragarh) सहयोगी, 21 मई 2021- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और पूर्व विधायक चारूचंद्र ओझा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को राशन, फल व मास्क का वितरण किया। इस दौरान जिला मुख्यालय के आस-पास गांवों और वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद कर उनको कोरोना से बचाव के प्रति भी जागरुक करने का प्रयास किया।

new-modern
gyan-vigyan

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- खाली सिलेंडर की गाड़ी भेजने को लेकर कांग्रेस ने जताया रोष

जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता और पूर्व विधायक मयूख महर की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक महर ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने भारत के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। भारत में संचार क्रांति उन्हीं की देन है।

saraswati-bal-vidya-niketan


जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का अधिकारी स्व. गांधी की सरकार ने ही दिया। कांग्रेस प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी व खीमराज जोशी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी ने भारत को विश्व पटल पर लाने में अहम योगदान दिया। इस मौके पर सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश बिष्ट, हिमांशु ओझा, रजत विश्वकर्मा, जावेद खान, योगेश नगरकोटी, बहादुर सिंह सामंत व प्रदीप सौन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- मुश्किल वक्त में दादी-पोती का सहारा बनी पुलिस

जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि को लेकर लोगों को जागरूक करने का साप्ताहिक प्रोग्राम 25 मई तक चलेगा। जिसमें मास्क वितरण, रक्तदान शिविर व राशन वितरण आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। शुक्रवार को इन कार्यक्रमों में प्रदेश सचिव करन सिंह, हिमांशु सौन, हर्षू माहरा, मोहित ठाकुर, पूरन कुमार व करन कपूर आदि शामिल थे।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच यहां लिए गए 208 सैंपल

वहीं Pithoragarh विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में और ब्लॉक अध्यक्ष मूनाकोट निर्मल सौन के नेतृत्व में मूनाकोट ब्लॉक के ग्रामों में लोगों को राहत सामग्री दी गई। धारचूला में विधानसभा अध्यक्ष संदीप वर्मा ने लोगों को मास्क और सेनेटाइजर बांटे, डीडीहाट में विधानसभा अध्यक्ष बसंत जोशी और गंगोलीहाट में विधानसभा अध्यक्ष पंकज जोड़ा ने राहत सामग्री वितरित की।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos