Pithoragarh- बॉक्सर निकिता और कोच को किया सम्मानित

पिथौरागढ़। एसबीसी एशियन यूथ एंड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दुबई में स्वर्ण पदक विजेता निकिता चंद और उनके कोच विजेन्द्र…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

766058fbcc4fab63a7757247ef987b38

25

पिथौरागढ़। एसबीसी एशियन यूथ एंड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दुबई में स्वर्ण पदक विजेता निकिता चंद और उनके कोच विजेन्द्र मल्ल को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
   
इस अवसर पर पूर्व सांसद माहरा ने कहा कि निकिता ने सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है। छोटी सी उम्र में निकिता की यह उपलब्धि काबिले तारीफ है। पूर्व पालिकाध्यक्ष खाती ने कहा कि यह गौरव और बॉक्सिंग के क्षेत्र में अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा है। 

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय व युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने भी निकिता चंद की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।