Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh— प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका

पिथौरागढ़ सहयोगी, 02 फरवरी 2021Pithoragarh कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और आंदोलित किसानों के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 02 फरवरी 2021
Pithoragarh
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और आंदोलित किसानों के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Pithoragarh- पुण्यतिथि पर याद किये गये गांधी जी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान सभा आयोजित कही गई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही बेरोजगारी से युवा हताश हैं। महंगाई का आलम यह है कि लोगों की रसोइ से रोजमर्रा की सब्जी, फल और राशन दूर होता जा रहा है। ऐसे में गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए खर्च जुटान मुश्किल हो गया है।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और वरिष्ठ कांग्रेसी भूरे मियां ने कहा कि देश का किसान दो महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी घोर उपेक्षा कर उनका उत्पीड़न करने पर उतारू है।

वक्ताओं ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर कुछ नहीं रखा गया है। यह बजट केवल पूंजीपतियों व उद्योगपतियों का बजट दिखाई देता है। उन्होंने युवा और किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Pithoragarh- निराश्रित पशुओं के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में गौसदन का निर्माण करें: डीएम

प्रदर्शन में खीमराज जोशी, हिमांशु ओझा, मनोज पांडेय, जावेद खान, योगेश नगरकोटी, रहीम कुरैशी, हीरा बिष्ट, मनोज ओझा और रजत विश्वकर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos