Pithoragarh- बची सिंह के निधन पर जताया शोक

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 19 अप्रैल 2021

new-modern

पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े….

Pithoragarh- जयंती पर याद किए गए डाॅ. अंबेडकर

पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र वल्दिया के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार बार के सांसद बची सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वल्दिया ने कहा कि रावत बेहद सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे। कार्यकर्ताओं के बीच उनका सीधा संवाद रहता था।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सुभाष जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सौन, नगर उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीनू बिष्ट, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी व अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

यह भी पढ़े….

Pithoragarh- कामकाजी महिलाओं ने सीखा सिलाई का हुनर

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos