shishu-mandir

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बुधवार को नामांकन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार चंद्रा पंत तथा कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी ने अपना नामांकन कराया। इससे पूर्व मंगलवार को समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार मनोज कुमार भट्ट अपना नामांकन करा चुके हैं। इस प्रकार आखिरी दिन तक कुल तीन ही उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि अन्य दो दावेदारों ने भी नामांकन पत्र खरीदे थे।

saraswati-bal-vidya-niketan

बीजेपी उम्मीदवार चंद्रा पंत ने कराया नामांकन : सांसद अजय टम्टा की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचे कलक्ट्रेट

पिथौरागढ़। विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत ने अपना नामांकन दाखिल किया। कैबिनट मंत्री स्व. प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई इस सीट पर भाजपा ने उनकी पत्नी चंद्रा पंत को उम्मीदवार बनाया है। रिटर्निंग अधिकारी तुषार सैनी के समक्ष सादगी से नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भूपेश पंत, गीता पंत, कैलाश पंत व किरन बिष्ट मालदार मौजूद थे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वह अधूरे कार्यों को पूरा करने सहित क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को करने का प्रयास करेंगी। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय के पास संपूर्णानंद पार्क में इकट्ठा हुए। जहां स्व. प्रकाश पंत को याद करने के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप नामांकन के लिए रवाना हुए। इसमें चुनाव संयोजक व पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिलाध्यक्ष वीरेेंद्र सिंह वल्दिया, वीरेंद्र बोहरा, राजू भंडारी, किशन वल्दिया आदि मौजूद थे।

गाजे-बाजे संग नामांकन कराने पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी : पूर्व विधायक मयूख महर, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष खाती रहे साथ

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी अपने घर लुंठ्यूड़ा से गाजे-बाजे के साथ जुलूस लेकर नामांकन के लिए रवाना हुईं। जुलूस में दर्जनों की संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे। नामांकन स्थल कलक्ट्रेट में पूर्व विधायक मयूख महर, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, वरिष्ठ नेता मनोज ओझा, मोहन लाला, सुभाष पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लंुठी ने कांग्रेस पीसीसी सदस्य रमेश कापड़ी, पति दीपक लुंठी, हयात चंद आदि की मौजूदगी में नामांकन पत्र आरओ तुषार सैनी को सौंपा। नामांकन के बाद अंजू लुंठी ने कहा कि उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने पर वह प्रदेश नेतृत्व व अन्य पार्टी नेताओं का आभार जताती हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता की विभिन्न समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हुए वह पार्टी नेताओं के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी।