shishu-mandir

पंचायत चुनाव: हवालबाग ब्लाक से ज्येष्ठ प्रमुख पद पर गोपाल सिंह खोलिया ने मारी बाजी, निकटतम प्रतिद्वंदी को 12 मतों से दी मात, कनिष्ठ उप प्रमुख प्रत्याशी नरेंद्र कुमार का एक मत से बदला भाग्य

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा।​​ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत बुधवार को ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुखों पदों के लिए मतदान हुआ। हवालबाग ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद यहां ज्येष्ठ प्रमुख व ​कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें ज्येष्ठ प्रमुख पद पर गोपाल सिंह खोलिया ने 12 मतों तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर नरेंद्र कुमार ने 1 वोट से जीत हासिल की।

new-modern
gyan-vigyan

ज्येष्ठ प्रमुख पद पर 5 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें गोपाल सिंह खोलिया ने सबसे अधिक 20 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह नयाल को 8 मत हासिल हुए। जबकि आनंद सिंह गंगवाल को केवल 1 वोट पड़ा। वही, गीता जोशी ने 4, परितोष को जहां 6 मत हासिल किए।
वही, कनिष्ठ उप प्रमुख पद में नरेंद्र कुमार ने सबसे अधिक 17 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी गीता दांगी को 16 वोट पड़े। तीसरे प्रत्याशी पूरन सिंह को 6 मतों से संतोष करना पड़ा।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस दौरान निर्वाचन अधिकारी कृष्ण सिंह कन्याल ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की। इस अवसर पर प्रेक्षक नवनीत पांडे, उप जिला अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, सहायक प्रेक्षक योगेश शैली, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजित, एनएस नपलचाल, आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी पंचायत अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी, खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार कांडपाल आदि मौजूद थे।