shishu-mandir

Pithoragaarh- 20 नवंबर से शुरू होगी शहीद सम्मान यात्रा,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़ (Pithoragaarh) ,11 नवंबर 2021

पिथौरागढ़। देहरादून में सैन्यधाम के निर्माण के लिए जनपद पिथौरागढ़ की सभी तहसीलों के अंतर्गत 232 शहीदों के घर से कलश में मिट्टी लाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत आगामी 20 नवंबर से विकासखंड मूनाकोट के झौलखेत मैदान से ’शहीद सम्मान यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आयोजन की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रदेश के उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बृहस्पतिवार को एक दिनी भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

मंत्री ने विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य वीरों की भूमि है। देश की सेना में 70 फीसदी से अधिक लोग यहां से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम स्थित हैं। अब पांचवा धाम सैन्य धाम के रूप में देहराइन में बनाया जा रहा है। इसके लिए शहीद सम्मान यात्रा 20 नवंबर से पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकासखंड से प्रारम्भ होगी। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

बैठक के बाद मंत्री कार्यक्रम स्थल झौलखेत मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिये। इस दौरान पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट सुन्दर सिंह तोमर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेनि कर्नल बीबी भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ज्योति प्रसाद गैरोला, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया, पूर्व अध्यक्ष जिपं वीरेन्द्र बोहरा, भाजपा जिला महामन्त्री बीएल जोशी, महिमन कन्याल, पूर्व सैन्य संगठन से राम सिंह और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।