अल्मोड़ा में फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर किया विरोध

अल्मोड़ा जिले भर के फार्मेसी अधिकारियों ने सोमवार को अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सभी अधिकारियों ने अपनी बांहों…

Pharmacists protested by tying black ribbon in Almora

अल्मोड़ा जिले भर के फार्मेसी अधिकारियों ने सोमवार को अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सभी अधिकारियों ने अपनी बांहों पर काले फीते बांधकर राजकीय कार्य किया और अपनी लंबित मांगों के समर्थन में कड़ा विरोध दर्ज कराया।

25


भत्ते का भुगतान नहीं होने से हैं नाराज
फार्मेसी अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को सरकार की ओर से अब तक यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर तैनात फार्मेसी अधिकारियों के लिए भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था भी नहीं की गई थी जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


मांगें पूरी होने तक यात्रा ड्यूटी के बहिष्कार का ऐलान
लंबित भुगतान और अनदेखी से नाराज फार्मेसी अधिकारियों ने इस बार चारधाम यात्रा ड्यूटी के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनका पिछला लंबित भुगतान नहीं किया जाता और यात्रा मार्ग पर उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित नहीं की जातीं तब तक वे किसी भी हाल में यात्रा ड्यूटी करने के पक्ष में नहीं हैं।


सीएचसी लमगड़ा में भी दिखा विरोध
जिले के अन्य अस्पतालों की तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में भी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपना विरोध जताया। सीएचसी लमगड़ा में कार्यरत फार्मेसी अधिकारी पूरन पाण्डे आनंद कुमार पाटनी एवं लैब टेक्नीशियन आनन्द सिंह बिष्ट ने काला फीता बांधकर ही अपनी ड्यूटी पूरी की और सरकार के खिलाफ अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।