अल्मोड़ा। सोमवार सुबह देश की जनता को एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल में 2.61 रूपए प्रति लीटर औऔर डीजल में 2.71 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में पैट्रोल का मूल्य 102.12 रूपए प्रति लीटर और डीजल का मूल्य 95.20 रूपए प्रति लीटर हो गया है।
बताते चलें कि बीते 10 दिनों में चौथी बार तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई है। तेल की नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी से देश में महंगाई की मार बढ़ेगी। तेल की कीमतों में इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है।
