Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

झरने के नीचे नहा रहे थे लोग तभी गिरा पेड़, चपेट में आने से पर्यटक समेत दो की मौत, चार घायल

देहरादून के चकराता के टाइगर फल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ से झरना गिरने के साथ पेड़ भी गिर गया जिसकी…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून के चकराता के टाइगर फल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ से झरना गिरने के साथ पेड़ भी गिर गया जिसकी वजह से पेड़ के नीचे लोग दब गए और दो लोगों की मौत हो गई जबकि आसपास नहरे लोगों को खरोचे आई हैं।


सोमवार को चकराता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर फॉल के नीचे कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। करीब ढाई बजे झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया।


चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि गीता राम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने चकराता आए थे।

वहीं अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आए थे। इसके अलावा आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को भी पेड़ गिरने से चोटे आई हैं।