shishu-mandir

जयंती पर याद किए गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

Pandit Deen Dayal Upadhyay remembered on Jayanti, activists paid homage

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा, 25 सितंबर 2020— भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें भावभीनि श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पांडेखोला में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सफाई कार्यक्रम किया गया तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने उनके जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके जीवन में घटित घटनाओं को बताया । और उनके आदर्शों पर अपनाने की अपील की।

Pandit Deen Dayal Upadhyay remembered on Jayanti, activists paid homage

उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा एवं एकात्म मानववाद की विचारधारा दी नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि वह एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर और सांस्कृतिक मूल्यों एवं उत्थान के लिए कार्य किया।
लता पांडे ने कहा कि आधार स्तंभ आधार स्तंभ के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं जहां-जहां दे रहा है वहां ज्ञान रूपी दिया जलाएं उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से पंडित दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए पूनम पालीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानवता के विचारक एवं समावेशित विचारधारा के थे। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से कहा कि आज जरूरत है उनके विचारों को आत्मसात करने की।

Pandit Deen Dayal Upadhyay remembered on Jayanti, activists paid homage

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कैलाश गुरूरानी ने की एवं संचालन संजय साह ने किया विचार गोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,शैलेन्द्र साह सोबू, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, अमित शाह, संदीप श्रीवास्तव, राहुल बोहरा, सुनील जोशी, बिरेंद्र जीना, विजय पांडे, कमल जिनवाल, नवीन चंद्र तिवारी, विजय तिवारी, रोहित पंत, अजय पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर सांसद अजय टम्टा,राज्य मंत्री रेखा आर्या,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,विधायक सुरेन्द्र जीना,महेश नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर कार्यकर्ताओं से चलने की अपील की

Pandit Deen Dayal Upadhyay remembered on Jayanti, activists paid homage

स्याहीदेवी मंडल में भी याद किए गए दीन दयाल उपाध्याय

अल्मोड़ा—एकात्मक मानववाद के प्रेरता भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा स्याहीदेवी मण्डल में आज उनके चित्र में पुष्प अर्पण कर उनके जीवन वृतांत पर विचार गॉष्ठी की गयी।
भारतीय जनता पार्टी के अनिवार्य 6 कार्यक्रमो में से एक कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती कार्यक्रम भी है, भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को विचार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

स्याहीदेवी मण्डल में उनके व्यकितत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युग के अनुकूल प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक मानववाद नामक विचारधारा दी,जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे,अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का विकास ही उनका लक्ष्य था।
जिला मंत्री एवं कार्यक्रम सह सयोंजक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि उन्होंने भाजपा रूपी वट बृक्ष की नींव दी,कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही, सम्बोधित किया,कार्यक्रम में, मण्डल महामंत्री गणेश जलाल,वीरेंद्र चिलवाल,उपाध्यक्ष महेंद्र अल्मिया, जोगा डांगी,सूरज अलमिया, हेम जोशी,विक्की भाकुनी,राजेन्द्र भण्डारी,महेंद्र नयाल,आनन्द सिह,देवेंद्र सिंह,चन्दन प्रकाश,जयपाल सिंह,पप्पू मेहरा,बसंत भाकुनी,कैलाश राना आदि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Pandit Deen Dayal Upadhyay remembered on Jayanti, activists paid homage