shishu-mandir

पंचायत चुनाव: अल्मोड़ा में इस बार 499594 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 1234 में से 363 मतदेय स्थल संवेदनशील तो 140 अति संवेदनशील घोषित

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियों जोरों पर है। इस बार जनपद के कुल 499594 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा जिसमें 243763 महिलाएं व 255831 पुरूष मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विकासखण्ड भैंसियाछाना के 56 मतदान स्थलों में 11376 महिला, 12228 पुरुष सहित कुल 23604 मतदाता हैं। विकासखण्ड धौलादेवी के 127 मतदान स्थालों में 25441 महिला, 27911 पुरुष सहित कुल मतदाता 53352 हैं। विकास खण्ड हवालबाग के 137 मतदान स्थलों में 27394 महिला, 29459 पुरूष सहित कुल मतदाता 56853, विकास खण्ड लमगड़ा के 107 मतदान स्थलों में 22061 महिला, 24214 पुरूष सहित कुल 46275 मतदाता है। विकास खण्ड ताकुला के 93 मतदान स्थलों में 19976 महिला, 20324 पुरूष सहित कुल मतदाता 40300 है। विकासखण्ड ताड़ीखेत के 136 मतदान स्थलों में 27674 महिला, 29641 पुरूष सहित कुल मतदाता 57315 है। विकास खण्ड द्वाराहाट के 130 मतदान स्थलों में 26309 महिला, 26598 पुरूष सहित कुल मतदाता 52907 है। विकासखण्ड चौखुटिया के 102 मतदान स्थलों में 19873 महिला, 19155 पुरूष सहित कुल मतदाता 39028 है। विकास खण्ड सल्ट के 148 मतदान स्थलों में 27262 महिला, 29617 पुरूष सहित कुल मतदाता 56879 है। विकासखण्ड स्याल्दे के 99 मतदान स्थलों में 20353 महिला, 20321 पुरूष सहित कुल मतदाता 40674 है। विकासखण्ड भिकियासैंण के 99 मतदान स्थलों में 16044 महिला, 16363 पुरूष सहित कुल मतदाता 32407 है। बता दे कि ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 8242 पदों, ग्राम पंचायत प्रधान पद के 1160 पदों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 391 पदों एवं जिला पंचायत सदस्यों के 45 पदों के लिए निर्वाचन ​होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में जनपद में कुल 1234 मतदान स्थल हैं जिसमें 363 मतदान स्थल संवेदनशील और 140 मतदान स्थलों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया हैं।

new-modern
gyan-vigyan