Almora- सरकारी लेटलतीफी पड़ रही है मरीजो पर भारी, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हस्तांतरित नही होने से मरीज परेशान

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सरकारी लेटलतीफी के कारण अभी तक शुरू नही हो सका है। इसका खामियाजा मरीजो को भुगतना…

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सरकारी लेटलतीफी के कारण अभी तक शुरू नही हो सका है। इसका खामियाजा मरीजो को भुगतना पड़ रहा है। आज भी ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने एक मरीज को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध करवाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

संजय पाण्डे ने बताया कि रमोती देवी के फेफड़ों में इन्फेक्शन है,और उनका पिछले डेढ़ महीने से इलाज चल रहा है। जिसके कारण उन्हें 24 घंटे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। आरोप लगाया कि आज सुबह अस्पताल प्रशासन द्वारा इनकी ऑक्सीजन हटा दी गई।

संजय पाण्डे ने कहा कि इतने बड़े अस्पताल में अभी तक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू नही हो सका है जबकि इसके लिए एक व्यक्ति की व्यवस्था भी अलग से की हुई है। ऑक्सीजन प्लांट को अभी तक अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर नही किये जाने से यह दिक्कत आ रही है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से पूछा तो बताया गया कि अस्पताल प्रशासन इस को चालू करवाने के लिए प्रयास कर रहा है और इसके लिए एक पत्र शासन को भी भेजा गया है।