खुशखबरी- ओडिशा सरकार ने सभी संविदा कर्मचारी को नियमित करने का किया एलान, 57 हजार लोगों को होगा फायदा

ओडिशा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश से संविदा प्रथा का अंत करने की घोषणा करते हुए राज्य वासियों को दीपावली का बड़ा तोहफा…

ओडिशा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश से संविदा प्रथा का अंत करने की घोषणा करते हुए राज्य वासियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। कहा कि ओडिशा से सदा के लिए संविदा नियुक्ति प्रथा का अंत कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद विभिन्न सरकारी संस्था में संविदा पर नियुक्त 57 हजार से अधिक कर्मचारी नियमित कर्मचारी बन जाएंगे। इसके लिए सरकार पर अतिरिक्त 1300 करोड़ रुपये भार आएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुख्यमंत्री पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने संविदा नियुक्ति व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त करने का निर्णय लिया है। सीएम के एलान के बाद से प्रदेश के संविदा कर्मचारियों में खुशी की लहर है वहीं अन्य राज्यों में भी ऐसी ही मांग उठने लगी है।