Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

नंदा देवी महोत्सव—2019 फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रोहित व ईशु की फोटो को मिला पहला स्थान, दो भागों में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न छायाकारों की 80 फोटो हुई शामिल

अल्मोड़ा। उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी द्वारा नंदा देवी महोत्सव—2019 में खिंची गयी प्रविष्टियों की जजिंग अनूप साह थ्रीश कपूर और प्रदीप पांडेय द्वारा की गई।…

rohit 1
नंदा देवी मेला—2019 फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रोहित की फ़ोटो मेला ऑफ नंंदा—सुनंदा को मिला पहला स्थान

अल्मोड़ा। उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी द्वारा नंदा देवी महोत्सव—2019 में खिंची गयी प्रविष्टियों की जजिंग अनूप साह थ्रीश कपूर और प्रदीप पांडेय द्वारा की गई। अकादमी में शहर के कई छायाकारों ने नंदा देवी महोत्सव की प्रविष्टियां शामिल की।
प्रतियोगिता दो भागो में विभाजित थी पहली नंदा देवी डोला और दूसरी नंदा देवी मेला—2019। दोनों प्रतियोगिताओं से कुल 80 फ़ोटो शामिल हुई। नंदा देवी डोला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशु चौधरी की फ़ोटो डोला ऑफ नंदा देवी को मिला। दूसरा स्थान कपिल मल्होत्रा की फ़ोटो आरती थाल को मिल और तीसरा स्थान विभा बिष्ट की फ़ोटो कदली वृक्ष ऑफ नंदा को मिला। इसी खंड में 4 मेरिट सार्टिफिकेट भी दिए गए उनमें से देवेश बिष्ट, रोहित भट्ट, गौरव कोरंगा ओर ईशु चौधरी को मिला। दूसरी थीम नंदा देवी मेला—2019 में प्रथम स्थान रोहित भट्ट की फ़ोटो मेला ऑफ नंंदा—सुनंदा को प्राप्त हुआ। विभा बिष्ट की ब्यूटीफुल आईज को दूसरा स्थान मिलाज जबकि नीरज पांगती के कल्चरल वाइब्स को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। नंदा देवी मेला—2019 में फ़ोटो मेला ऑफ नंंदा—सुनंदा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रोहित भट्ट वर्तमान में अमर उजाला से जुड़े हुए है। इसी खंड में अंशु पांडेय, शरद मेनन, देवेश और विभा बिष्ट को सार्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष चेतन कपूर द्वारा किया गया। इस दौरान संस्था के अध्य्क्ष महेंद्र मिराल, सचिव जयमित्र बिष्ट और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25