shishu-mandir

Nainital- लॉकडाउन बढ़ाए जाने के फैसले से नाखुश व्यापारी , धरना देकर जताया विरोध

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

नैनीताल, 1 मई 2021

saraswati-bal-vidya-niketan

हिमानी बोहरा


नैनीताल (Nainital)।
लॉकडाउन बढ़ाये जाने को लेकर व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने तल्लीताल गांधी चौक Nainital में व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन झा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर दुकाने खोले जाने की मांग की। इसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा गया।

अध्यक्ष मारुति साह ने कहा कि लगभग एक महीने से ज्यादा समय से बाजार बंद चल रहे है और पर्वतीय क्षेत्रों में वर्ष के केवल 7 महीने व्यापार होता है जिसमें से व्यापारियों को पूरे साल भर के खर्चे निकालने होते हैं।

साह ने कहा कि केंद्र और राज्य की तरफ से कोई राहत की बात तो दूर रही बैंकों की किस्तों की समय सीमा तक नहीं बढ़ाई गई है और किसी प्रकार की कोई भी रियायत व्यापारियों को नहीं दी गई है।

कहा कि दुकानें बंद होने से व्या​पारियों की कमर टूट गई है। साह ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री से मिल बाजारों को खोलने को लेकर निवेदन किया गया था लेकिन सरकार ने उनकी नहीं सुनी।

इस दौरान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, महामंत्री अमनदीप आनंद, उपसचिव जयंत उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, सुखदीप आनंद, कमल कुमार, हाजी शमशाद, विक्की राठौर, राजेंद्र मनराल आयुष भंडारी, राजेंद्र मेहरा, वसीम कुरेशी, शमी कुरैशी, मोहम्मद अकरम, सोनू, मोहम्मद रिहान, कर्नल अंचल पंत आरती,बिष्ट मयंक शाह, गुड्डू खान मोहम्मद दानिश मोहम्मद ताज सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।


Nainital – सुरक्षा दीवार टूटी, घर में फंसे भाई-बहन को निकालने में छूटे पसीने

Nainital- निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं युवा मोहित लाल साह

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/