द्वाराहाट (अल्मोड़ा): पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग प्रशिक्षण का शुरू हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि छात्राओं की एकाग्रता बढ़ाने और परीक्षा के तनाव को दूर करने में भी मददगार है। शिविर का संचालन मुख्य योग प्रशिक्षक अभय पांडे द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने छात्राओं को ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम और ध्यान (Meditation) का अभ्यास कराया और योग को दिनचर्या में शामिल करने के लाभ बताए।
प्रशिक्षण को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

