Nainital- जनपद के एनएचएम कर्मचारियों ने भी किया कार्यबहिष्कार का ऐलान

नैनीताल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन जनपद नैनीताल ने भी आज सूचना जारी करते हुए बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारी आगामी…

नैनीताल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन जनपद नैनीताल ने भी आज सूचना जारी करते हुए बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारी आगामी मंगलवार 7 दिसम्बर 2021 से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय लेने की मांग भी की है।

पहले चरण में 7 दिसम्बर से 9 दिसम्बर 2021 तक इमरजेंसी सेवाओं के अतिरिक्त सभी सेवाएं बाधित रहेंगी जबकि 10 दिसम्बर 2021 से आकस्मिक सेवाओं में भी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बसंत गोस्वामी महासचिव एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन नैनीताल ने बताया कि प्रदेश कार्यकारणी के आहवान पर जनपद नैनीताल के एनएचएम कर्मियो (समिति तथा आउटसोर्स) द्वारा अपनी 2 सूत्री मांगों के लिए मंगलवार से चरणबद्ध आन्दोलन करेंगे।

कर्मचारियों की मांग है कि एनएचएम हरियाणा की तर्ज पर कर्मचारियों को ग्रेड पे की सुविधा दी जाए तथा 60 वर्ष तक की सेवा का लाभ दिया जाए। साथ ही आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त किया जाए तथा कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन किया जाए।