shishu-mandir

नड्डा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read

संबंधित वीडियो यहां देखें

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

अल्मोड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाई व जोरदार आतिशबाजी की।

आज दोपहर में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को अध्यक्ष चुना गया। नये अध्यक्ष की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ता यहां चौघानपाआ में एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई।


भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि जेपी नड्डा के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। उनकी अध्यक्षता में पार्टी को मजबूती मिलने के साथ ही भाजपा एक बार फिर 2024 के आम चुनावों में परचम लहरायेगी।

इस दौरान नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विनीत बिष्ट, देवाशीष नेगी, मनोज जोशी, अमित साह मोनू, दीप्ति सोनकर, कृष्णा सिंह, सुरेंद्र सिंह मेहता, संजय बिष्ट, अजय वर्मा, रोहित साह, ललित बिष्ट, मनीष जोशी, जगदीश चौहान, किरन पंत, पूनम पालीवाल, रेखा आर्या, मीना भैसोड़ा, राजीव गुरुरानी, इंद्र नेगी, गणेश बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, सौरभ वर्मा, मोहित कुमार, अभय कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रदीप मेहता, दीपक पांडे, विद्या पांडे, राहुल राज, गिरीश खोलिया, अर्जुन बिष्ट, कमल बिष्ट, मनोज रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।