shishu-mandir

बड़ी खबर: जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष— जानिए नड्डा का सियासी सफर

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

डेस्क। दिल्ली चुनाव से ठीक पहले सोमवार यानि आज भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को निर्विरोध भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राधामोहन सिंह ने इसकी घोषणा की।

saraswati-bal-vidya-niketan

शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद नड्डा को बीते वर्ष जून में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। जेपी नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

इससे पहले अमित साह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​थे। शाह का साढ़े 5 साल का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। शाह का कार्यकाल भाजपा के लिये चुनावों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ काल था, हालांकि पार्टी को कुछ राज्य विधानसभा चुनावों में झटके भी लगे।

घोषणा के दौरान पार्टी मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्री एवं नेता मौजूद थे।

निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जेपी नड्डा को बधाई दी है। बताते चले कि जेपी नड्डा जेपी आंदोलन से काफी सुर्खियों में आए थे इसके अलावा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व निर्वतमान अध्यक्ष अमित साह के काफी नजदीकी माने जाते है।

जेपी नड्डा का सियासी सफऱ

मूल रूप से हिमाचली और बिहार में जन्मे जेपी नड्डा लंबे समय से बीजेपी की राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा हैं। पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहुंचने वाले जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर, 1960 को पटना में हुआ था। पटना में बीए तक की पढ़ाई की। यहीं वह छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े थे।

इसके बाद वह अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश लौटे और एलएलबी किया। हिमाचल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और फिर बीजेपी में एंट्री ली। वह तीन बार बीजेपी के टिकट पर हिमाचल विधानसभा पहुंचे।

1993-98, 1998 से 2003 और फिर 2007 से 2012 तक वह विधायक रहे। यही नहीं 1994 से 1998 तक वह प्रदेश की विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता भी रहे।