अपना आखिरी लीग खेलने उतरेंगी मुंबई और लखनऊ, जीत के साथ टूर्नामेंट को विदाई देना चाहेंगी दोनों टीमें

आईपीएल 2024 का लीग चरण अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आज अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरेगी।…

आईपीएल 2024 का लीग चरण अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आज अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरेगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए सम्मान की लड़ाई है। हालांकि मुंबई टॉप 4 की दौड़ से बाहर हो चुकी है, वहीं एलएसजी के लिए भी प्लेऑफ का रास्ता लगभग -लगभग नामुमकिन है। ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हेड टू हेड

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ मुंबई से 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें एलएसजी ने 4 मुकाबले जीते हैं, और मुंबई ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है। इस सीजन भी लखनऊ ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था। हालाँकि, मुंबई अपने घरेलू मैदान पर काफी मज़बूत होती है, इसलिए यह मुकाबला कांटे का साबित हो सकता है।

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटे मैदान के कारण यहाँ बड़े शॉट लगाना आसान होता है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि, पिच के पुराने होने के बाद स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। इसलिए, दोनों टीमों के लिए तेज़ी से रन बनाने और स्पिनर्स का प्रभावी उपयोग जीत की कुंजी साबित होगा।

इस सीजन फिसड्डी साबित हुई मुंबई

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस सीजन बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। अंक तालिका में मुंबई 10वें स्थान पर है, उसके 13 मैचों में केवल 4 जीत ही हैं। मुंबई ने अपने पिछले 6 मुकाबले में 5 मुकाबले गवाएं हैं। वहीं एलएसजी भी 13 मैचों में 6 जीत के साथ छठे पायदान पर है। एलएसजी ने अपने पिछले 3 मुकाबले गवाएं हैं। और इसी के साथ लगभग-लगभग प्लेऑफ से बाहर हो गई है। बता दें, आज भिड़ने वाली दोनों टीम पिछले साल प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी।

यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम अपने अभियान का अंत जीत के साथ करती है। क्या मुंबई अपने घरेलू दर्शकों के सामने एलएसजी को एक सम्मानजनक विदाई दे पाएगी?