shishu-mandir

बास्ती फूड प्वाइंजनिंग प्रकरण-: मृतकों की संख्या पहुंची चार, एक महिला ने हल्द्वानी में तोड़ा दम, अल्मोड़ा बेस अस्पताल में अभी भी भर्ती हैं 29 मरीज, राज्यसभा सांसद ने उठाई सरकार की संवेदनहीशीलता पर सवाल

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण अभी भी अस्पताल में केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने जाने मरीजों के हाल

अल्मोड़ा:- कपकोट के बास्ती में फूड प्वाइजिनिंग से पीड़ित 29 मरीज अभी भी बेस अस्पताल में भर्ती हैं, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने सभी मरीजों के हाल चाल जाने| इस दर्दनाक घटना को पांच दिन हो गए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है| सोमवार को हल्द्वानी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया|
अजय टम्टा ने सीएमओ से डाक्टरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की| करीब 50 फीसदी पद रिक्त चल रहे हैं| मरीजों से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि 29 नवंबर की यह घटना है प्रशासन व डाक्टरों की टीम जद्दोजहद कर रही है लेकिन शासन की ओर से कोई जिम्मेेदार मंत्री अभी तक प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंचे हैं|
सीएमएस एचसी गड़कोटी ने बताया कि अभी तक अस्पताल में 36 मरीज लाए गए थे जिसमें 7 मरीज रैफर किए गए है| और 29 मरीजो का यहां उपचार चल रहा है| सभी की स्थिति सामान्य है और तेजी से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है|इस मौके पर डीएम नितिन सिंहभदौरिया, एसडीएम विवेक राय, सीएमओ डा. विनीता साह आदि मौजूद रहे| इस घटना में अब तक चार मरीजों की मौत हो गई है|
———–
व्यापार मंडल ने की मरीजों के लिए बिस्तर और कंबलों की व्यवस्था
अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा में भर्ती बास्ती के फूड प्वाइजनिंग से बीमार मरीजों के लिए व्यापार मंडल ने बिस्तर व गर्म कंबलो की व्यवस्था की|
जिला व्यापारमंडल अध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा के साथ नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी नगर महामंत्री मनोज सिंह पंवार जिला उपाध्यक्ष दीपक शाह, जिला संगठन मंत्री दिनेश मठपाल ,जिला प्रचार मंत्री कमल बिष्ट ,बिटटू कर्नाटक, कमल वर्मा,हेम तिवारी, कन्नू तिवारी,आदि लोग थे| व्यापारियों ने 30 रजाई और 15 गद्दे उपलब्ध कराए

Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan