परमात्मा की राह संस्था चला रही जन जागरूकता(motivation) अभियान मास्क, सेनेटाइजर एवं खद्यान सामग्री का किया जा रहा वितरण

परमात्मा की राह संस्था चला रही जन जागरूकता(motivation) अभियान मास्क, सेनेटाइजर एवं खद्यान सामग्री का किया जा रहा वितरण

IMG 20200502 WA0025

पंचेश्वर लोहाघाट:02मई-
परमात्मा की राह एनजीओ द्वारा वैश्विक महामारी करोना के समय किए गए कार्यों के रूप में जन जागरूकता अभियान(motivation), मास्क एवं खाध्यान वितरण कार्यक्रम के अलावा प्रशासन के निर्देशानुसार राशन के लिए APLकार्ड धारकों पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट उपलब्ध कराई जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सोशल मीडिया के माध्यम से भी परमात्मा की राहत एनजीओ उत्तराखंड से बाहर फंसे हुए लोगों की मदद कर रही है

संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत थ्वाल ने बताया कि उन्होंने एनजीओ के माध्यम से अब तक लगभग एक हजार मास्क, 350 खाद्यान्न किट और लगभग साबुन 1000 का वितरण अब तक किया गया है। लाभान्वित होने वाली ग्राम पंचायतों में वलचौड़ा ठाटा, सुद्रका , बनोली, मंगोली, नाकोट, खाई कोट, तल्ला मल्ला कोटला, मोड़ा, बसान, बांकू , डूंगरा बोहरा, पोखरी बोहरा तथा ढोरजा आदि शामिल हैं।

परमात्मा की राह एनजीओ की ओर से बताया गया है कि सीमांत क्षेत्र पंचेश्वर डूंगरा बोरा, निडील आदि क्षेत्रों में खाद्यान्न किट, साबुन आदि बांटकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही चंपावत जनपद के बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि पूर्व में प्रशासन की ओर से ली गयी एक बैठक में एनजीओ को अपने अपने क्षेत्रों का कार्य बांटा गया और जरूरतमंदों को राशन के लिए नाम देने के लिए कहा गया है। इसके तहत परमात्मा की राह एनजीओ को पंचेश्वर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जागरूकता अभियान में करोना महामारी से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्था विगत सालों से समाज सुधार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है इसके तहत क्षेत्र के लोग जो बाहर राज्य में फंसे हुए हैं उनसे लगातार संपर्क में बने हुए हैं। परमात्मा की राह के तहत विपिन त्रिपाठी, नवीन पांडे और अमित सिंह डांगी आदि जन सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं।